दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो, नीरज बिदुआ
बरेली। तहसील के ग्राम टिप्पा सेमरी में गुरुवार देर रात पानी की पाइपलाइन को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जानकारी के अनुसार एक पक्ष द्वारा खेत से जबरन पाइपलाइन निकालने की कोशिश की जा रही थी, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें छत्रपाल सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे पहले बरेली सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर भोपाल एम्स रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने बरेली थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







