हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
मुख्यमंत्री के सख्त रुख के चलते उठाया कदम
फोटो
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के मध्य से गुजरे नेशनल हाईवे 34 की पटरी में हुए अतिक्रमण तथा आए दिन लगने वाले जाम को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेकर अधिकारियों को कार्यवाही के कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को स्वत: मोर्चा संभाला और थाना चौराहा से लेकर बस स्टॉप तक की दुकानदारो को सख्त हिदायत देकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा लेकिन कमाल की बात यह रही कि थानाध्यक्ष के सख्त आदेश के चलते दुकानदारों ने उनके सामने तो अतिक्रमण हटा लिया लेकिन जैसे ही मौके से हटे लोगों ने पुनः कब्जा जमा लिया।
थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या गंभीरता से लेकर आला अफसरों को कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए हैं। उसी क्रम में अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़क पर उतरे उनका यह अभियान निरंतर 20 दिन तक चलेगा अगर इसके बाद हाईवे पर अतिक्रमण करने वाले नहीं मानेंगे तो वह अब कानून का पाठ पढ़ाकर सबक सिखाते हुए कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष की इस सख्त हिदायत का फिलहाल अतिक्रमण करने वालों में कोई असर नहीं हुआ है उन्होंने पुलिस के हटते ही फिर से कील कांटा लगाकर हाईवे की पटरी में अतिक्रमण कर लिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







