ऑपरेशन मुस्कान” में करारिया चौराहा पुलिस को मिली सफलता — भोपाल से 2 नाबालिग बालिकाएं सकुशल दस्तयाब, 4 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

अपहृत बालक/बालिकाओं की शीघ्र एवं सुरक्षित दस्तयाबी हेतु पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना करारिया चौराहा पुलिस द्वारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।थाना करारिया चौराहा में को दर्ज दो प्रकरणों —अपराध क्रमांक 50/2026 एवं 68/2026 में फरियादियों द्वारा अपनी 14 वर्षीय एवं 17 वर्षीय नाबालिग पुत्रियों को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बहला – फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दोनों मामलों में धारा 137(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सतत तलाश-पतारसी की गई। निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप को दोनों नाबालिग बालिकाओं को जिला भोपाल से सकुशल दस्तयाब किया गया।
साथ ही दोनों प्रकरणों में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनका विवरण निम्न है अपराध क्रमांक 50/26 के गिरफ्तार आरोपी अरुण पिता प्यार सिंह अहिरवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी बैरसिया भूरा पिता कन्हैलाला अहिरवार, उम्र 29 वर्ष, निवासी भोपाल रंजीत पिता तुलसीराम अहिरवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी विदिशा अपराध क्रमांक 68/26 में गिरफ्तार आरोपी रोहित बंजारा पिता घनश्याम बंजारा, उम्र 19 वर्ष, निवासी सूखी सेवनिया, भोपाल को गिरफ्तार कर बालिकाओं के कथन कराए जाकर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरणों में धारा 64(1), 65(1), 87 BNS एवं 5L/6 का इजाफा किया गया। आरोपियों को को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा राय, चौकी प्रभारी खामखेडा उनि राजेश मिश्रा, प्र.आर. अजय गर्ग, प्र.आर. अमित मिश्रा, प्र.आर. रामलाल परिहार, प्र.आर. राजेश यादव, आरक्षक आशिफ खान, आर. रामसरन यादव, आर. पंकज त्यागी, आर. यशपाल निगम, महिला आरक्षक अंकिता एवं रक्षा राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।प्रमुख उपलब्धि (वर्ष 2025–2026
“ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत विदिशा पुलिस द्वारा वर्ष 2025–2026 में अब तक 395 से अधिक गुमशुदा/अपहृत बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलवाया जा चुका है।विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी गुमशुदगी की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई