श्योपुर स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरी हिंदुस्तान जिले के संवेदनशील और सक्रिय कलेक्टर अर्पित वर्मा की कार्यशैली को शासन ने सराहा है। उनकी कार्यकुशलता और प्रशासनिक पकड़ को देखते हुए उन्हें अब बड़े जिले शिवपुरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अर्पित वर्मा ने श्योपुर में अपने कार्यकाल के दौरान त्वरित निर्णय, जनसुनवाई में सक्रियता और जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति विशेष संवेदनशीलता दिखाई, जिससे वे आमजन के बीच खासे लोकप्रिय रहे।
अब शिवपुरी जिले की कमान संभालते हुए उनसे वहां भी इसी तरह बेहतर प्रशासन और जनहित में कार्य करने की उम्मीद जताई जा रही है। हमे यकीन है कि वे अपने अनुभव और कार्यशैली से शिवपुरी में भी जनता के दिलों में खास जगह बनाएंगे।श्योपुर जिले की कमान अब Sheela Dahima IAS शीला दाहिमा जी संभालेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







