अंबाह में 13 अप्रैल को चंबल-ग्वालियर संभाग केसरी दंगल

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

11-12 अप्रैल तक नगर पालिका होंगे रजिस्ट्रेशन
अंबाह। नगर पालिका परिषद अंबाह द्वारा चंबल/ग्वालियर संभाग स्तरीय केसरी दंगल का आयोजन 13 अप्रैल 2026 को पचासा ग्राउंड में किया जाएगा। प्रतियोगिता दोपहर 4 बजे से प्रारंभ होगी, जबकि प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन 11 और 12 अप्रैल को नगर पालिका कार्यालय में किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का पंजीयन स्वीकार नहीं किया जाएगा। दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एवं दिमनी विधायक शिवमंगल सिंह तोमर, साथ ही मुरैना-श्योपुर सांसद की उपस्थिति प्रस्तावित है। यह आयोजन नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता को पांच वर्गों में आयोजित किया जाएगा: 45-55 किलो, 56-65 किलो, 66-75 किलो, 76-85 किलो और 86 किलो से ओपन केसरी। इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए 35-45 किलो वर्ग में विशेष कुश्तियों का आयोजन भी होगा। विजेताओं के लिए पुरस्कार भी आकर्षक हैं। केसरी विजेता को 51 हजार रुपये नगद और बुर्ज, जबकि उपविजेता को 21 हजार रुपये और शील्ड प्रदान की जाएगी। दंगल के सफल संचालन के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली जिनेश जैन, पहलवान भवानी सिंह तोमर, उपाध्यक्ष श्रीमती शशी राजेंद्र सिंह तोमर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शारिब कौसर सहित संयोजक मंडल सक्रिय भूमिका निभा रहा है। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के रेफरी एवं खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय रेफरी जगवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, पहलवान रेफरी मुलायम सिंह, कोच शिवभान सिंह तोमर, इसके अलावा अशोक गर्ग (अर्जुन अवॉर्ड, रोहतक), विनोद जमरू (हरियाणा, स्वर्ण पदक विजेता), राम मोहन शर्मा (नेशनल खिलाड़ी) और स्थानीय प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति के सदस्य जिनेश जैन ने बताया कि दंगल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय और उभरते पहलवानों को बेहतर मंच प्रदान करना है। इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों और रेफरी के साथ जुड़ने का अवसर मिलता है, जिससे उनके खेल कौशल में निखार आता है। जिनेश जैन ने सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दंगल क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई