दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीप शफीक खान मीडिया प्रभारी
सिवनी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ जब कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में जिला अस्पताल सिवनी में रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी बैठक जोरदार तरीके से सम्पन्न हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में विधायक श्री दिनेश राय मेडिकल कॉलेज सिवनी के डीन डॉ. परवेज सिद्दीकी सिविल सर्जन डॉ. विनोद नावकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे बैठक में केवल चर्चा ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस फैसलों की नींव रखी गई अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को आधुनिक और मजबूत बनाने, मरीजों व उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं देने और समिति की वित्तीय स्थिति की गहराई से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने साफ शब्दों में निर्देश दिए कि अस्पताल में आवश्यक उपकरणों और संसाधनों की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए कलेक्टर शीतला पटले का रुख बेहद सख्त और स्पष्ट नजर आया। उन्होंने अस्पताल परिसर की सड़कों को दुरुस्त करने निर्माणाधीन कार्यों को तय समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने और मरीजों के परिजनों के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने खुले पड़े सीवर लाइनों को ढकने पूरे परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के आदेश भी दिए गए।कलेक्टर की इस सख्त और दूरदर्शी पहल से साफ है कि अब जिला अस्पताल सिवनी सिर्फ इलाज का केंद्र नहीं बल्कि बेहतर और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाओं का आदर्श मॉडल बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







