SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान प्रेम सिंह कुशवाहा पत्रकार खेजड़ा. घाट पंचायत में राशन पर्ची में नाम नहीं जुड़ने से गरीब परिवार परेशान प्रेम सिंह कुशवाहा पत्रकार बहुत परेशान है पर्ची को लेकर कई बार गुमराह कर दिया गया है
नजीराबाद खेजड़ा घाट पंचायत में राशन पर्ची में नाम नहीं जुड़ने के कारण कई गरीब परिवारों को राशन लेने में परेशानी हो रही है। शह सचिव कमल सिंह अहिरवार को कई बार कागज दिए गए हैं, लेकिन नाम जोड़ने में असफल रहे हैं।
*कागजों को रद्दी खानों में फेंक दिया जाता है*
आदमी का आरोप है कि सहायक सचिव से जब भी नाम जोड़ने की बात कही जाती है, तो वे कहते हैं कि डॉक्यूमेंट दे दो, नाम जोड़ दूंगा। लेकिन कई बार डॉक्यूमेंट देने के बावजूद भी नाम नहीं जोड़े गए हैं।
*रोजगार सहायक की भी लापरवाही*
रोजगार सहायक से जब भी नाम जोड़ने की बात कही जाती है, तो वे कहते हैं कि डॉक्यूमेंट दे दो, नाम जोड़ दूंगा। लेकिन कई बार डॉक्यूमेंट देने के बावजूद भी नाम नहीं जोड़े गए हैं। रोजगार सहायक बोलते हैं कि गेहूं बांटने वाला आपका नाम अपडेट करेगा, लेकिन गेहूं बांटने वाले बोलते हैं कि रोजगार सहायक से नाम चढ़ा, जिसके बाद हमारी मशीन पर नाम आएगा और हम अपडेट कर देंगे।
*आदमी में आक्रोश*
इस मामले में आदमी में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि वे अपने हक के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment