मौदहा राजकीय बालिका छात्रावास संचालन के लिए जिलाधिकारी को सौंपा

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान  कामिनी सिंह 

मीरपुर ब्यूरो चीफ एक  दशक से वीरान मौदहा राजकीय बालिका छात्रावास के संचालन के लिए समाज सेवी संगठन ने एक बार फिर मांग बुलंद की संगठन के जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली ने बताया कि मौदहा राजकीय बालिका छात्रावास जो एक दशक से वीरान खड़ा है और यह सरकारी इमारत धीरे धीरे खंडहर की स्थिति में पहुंच रही है लेकिन शिक्षा विभाग की अनदेखी और उदासीनता के कारण इस भवन में ताला पड़ा है जिस कारण ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली बालिकाओं को आने जाने में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनका संगठन पिछले एक वर्ष से लगातार ज्ञापन व प्रार्थनापत्र दे रहा है इस संबंध में लेकिन नतीजा अभी तक सिर्फ शून्य ही रहा है ,
उन्होंने एक बार पुनः ज्ञापन देकर छात्रवास के संचालन के लिए मांग की है। इस मौके पर संगठन के नगर अध्यक्ष सुमित वर्मा,जिला महासचिव आसिफ शकील, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा डॉ सत्यहरी जी,संजय,विनोद,आरिफ,राजेश, मोहित सिंह, धनंजय कुमार आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई