दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अम्बाह ।। अम्बाह ब्लॉक के ग्राम पंचायत कमतरी के ग्राम चिन्तेपुरा में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम हुआ यह कार्यक्रम 9 अप्रैल से शुरू होकर 23 अप्रैल तक चलेगा यह कार्यक्रम पी एम नरेन्ह मोदी जी के “पोषण अभियान” का एक हिस्सा है, इसका जन भागीदारी और जनांदोलन के माध्यम से स्वस्थ भोजन और पोषण जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत परियोजना खड़ियाहार सेक्टर जग्गापुरा के आगनवाड़ी केंद्र चिन्तेकापुरा में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परियोजना अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। तथा अपने उद्बोधन में सही पोषण देश रोशन के नारे के साथ उपस्थित जन समूहों को जागरुक किया। सेक्टर सुपरवाइजर सरोज नरवरिया ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से पोषण की उचितगुणक्ता, स्वच्छता के बारे में समझाइस दी। सेक्टर सुपरवाइजर सरोज नरवरिया ने पोषण के बारे में बताया। नेहा तोमर ने वताया कि इसका उद्देश्य बच्चो गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को संतुलित आहार स्वच्छता, और पोषण के प्रति जागरूक करना है इसका मुख्य लक्ष्य है कि बच्चो में कुपोषण को कम करना और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करना है इस कार्यक्रम में गाँव की समस्त महिलाएं एवं नन्हें मुन्ने बच्चे शामिल रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







