पीएम आवास की दूसरी किस्त के बदले 15 हजार की रिश्वत लेते सहायक राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

SHARE:

लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई, ट्रैप कर रंगे हाथों पकड़ा
सवांददाता- बसंत प्रजापत
भीकनगांव- क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत दूसरी किस्त जारी करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले सहायक राजस्व निरीक्षक मयंक जैन को लोकायुक्त इंदौर की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से नगर परिषद कार्यालय में हड़कंप मच गया वार्ड क्रमांक-6, भीकनगांव निवासी शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर को लिखित शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2025-26 के अंतर्गत 2.50 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये जारी हो चुके थे, जबकि दूसरी किस्त जारी कराने के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक मयंक जैन द्वारा 30 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। बातचीत के बाद सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ।
शिकायत का सत्यापन कराने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर ट्रैप की कार्रवाई की। शुक्रवार को शिकायतकर्ता जैसे ही आरोपी को 15 हजार रुपये देने पहुंचा, पहले से मौजूद टीम ने आरोपी मयंक जैन को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। हाथ धुलवाने पर घोल का रंग गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई।
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य लेन-देन की भी जांच की जा रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। योजना में किस्तों के माध्यम से राशि दी जाती है, जिसमें निर्माण कार्य की प्रगति के अनुसार भुगतान होता है। ऐसे में इस तरह की रिश्वतखोरी योजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती है।
लोकायुक्त पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी शासकीय योजना में रिश्वत की मांग होने पर तुरंत शिकायत करें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई