विद्यार्थियों को अपनी पृष्ठभूमि की चिंता छोड़कर अपने भविष्य पर ध्यान देना चाहिए और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए- कलेक्टर श्री यादव

SHARE:

दमोह अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का कलेक्टर श्री यादव ने किया  आकस्मात् निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
जल निगम के महाप्रबंधक को दूरभाष पर ‍निर्देश, जल कनेक्शन कराये
पानी, भोजन और साफ-सफाई की कमियों पर जताई नाराजगी,
छात्राओं को मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश
छात्राओ से जानी वस्तुस्थिति, अधीक्षक को कहा व्यवस्थाए सुढृण करे
समय पर मिले मीनू अनुसार भोजन
राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – जिले के नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे छात्राओं से मुलाकात की और उनकी पढ़ाई, सपनों तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि छात्राओं की प्रगति और उनके सपनों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह दौरा किया गया है।उन्होने कहा, निरीक्षण में कई मूलभूत समस्याएं सामने आईं। छात्रावास में पानी की कमी, बंद फिल्टर, मच्छरों की समस्या, छत की खराब स्थिति और टूट-फूट जैसी बाते सामने आई। इन समस्याओं के निराकरण के लिए छात्रावास अधीक्षिका एवं संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश दिए गए। जल निगम को भी शीघ्र पानी कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों की दैनिक आवश्यकताएं हेतु पर्याप्त जलापूर्ति हो सके।
कलेक्टर श्री यादव  ने रसोई का निरीक्षण करते हुए पाया कि सुबह 11 बजे तक केवल रोटी, चावल, दाल तैयार थी, सब्जी नहीं बनी थी। इस पर उन्होंने समय पर भोजन उपलब्ध कराने और भोजन की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दाल, सब्जी, चावल और रोटी सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से मिलना चाहिए। साथ ही, अधिक मिर्ची न डालने और जरूरतमंद छात्रों के लिए अलग से व्यवस्था करने को कहा।
जल निगम को पानी आपूर्ती हेतु कनेक्शन के निर्देश
यहॉ भ्रमण के दौरान पानी की समस्या सामने आने कलेक्टर ने तत्काल जल निगम के महाप्रबंधक को छात्रावास में कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए।इस दौरान कलेक्टर श्री यादव नें भोजन बुलाकर रोटी-चावल दाल का स्वाद चखा और मिर्ची कम डालने के लिए रसोईया से कहा। उन्होने भोजन बनाने वाली महिलाओं से कहा अपने बच्चो को जैसा स्वाटिष्ट भोजन देते है, वैसा ही इन छात्राओं को भोजन-नास्ता निर्धारित मीनू के अनुरूप मिलें।
कलेक्टर श्री यादव ने छात्रो को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी पृष्ठभूमि की चिंता छोड़कर अपने भविष्य पर ध्यान देना चाहिए और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शासन-प्रशासन छात्राओं की हर संभव सहायता करेगा।
निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर में पूरे अप्रैल माह में एक भी एंट्री न मिलने पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई। अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली बंद होने की जानकारी दी गई, जिस पर कलेक्टर ने पोर्टल को जल्द चालू कराने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास की 50 स्वीकृत सीटों का पूर्ण उपयोग हो। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि शासन की योजनाओं का पूरा लाभ विद्यार्थियों तक पहुंच सके।भ्रमण के दौरान वाटर कूलर बंद पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे नियमित रूप से चालू सुनिश्‍चित करने के निर्देश दिए।
छात्राओं से जानी जमीनी हकीकत
कलेक्टर नें छात्रावास की कन्याओ से चर्चा की जमीनी हकीकत जानी और अधिकारियों को व्यवस्थाऍ करने दिए सख्त निर्देश।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई