हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
नवागंतुक थानाध्यक्ष ने खुलवाया था लॉज का ताला
फोटो
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के चर्चित इंडियन लॉज में लव जिहाद एवं दुष्कर्म प्रकरण को लेकर एक बार फिर ताला लटक गया है। कुछ दिन पूर्व नवागंतुक थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने कार्रवाई करते हुए लॉज को खुलवाया था, जिसके बाद यहां गतिविधियां दोबारा शुरू हो गई थीं।
हालांकि, सीज किए गए लॉज का ताला खोले जाने की खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए लॉज को पुनः बंद कर दिया गया।
गौरतलब है कि 14 जनवरी को इस प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद 15 जनवरी को हिंदूवादी संगठनों ने थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर अफान उर्फ अबान खान, उसके पिता मौलाना खान तथा चाचा फहीमुद्दीन उर्फ लाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है।
घटना स्थल होने के कारण तत्कालीन थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने लॉज को सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में लेकर सीज कराया था। वहीं, नए थानाध्यक्ष द्वारा लॉज खुलवाए जाने पर सवाल उठे, जिसके बाद खबर प्रकाशित होते ही पुनः ताला डाल दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने और जांच प्रभावित न हो, इसके लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। कस्बे में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







