मिशन शक्ति फेज-5.0: कारागार में महिला बंदियों की समस्याएं सुनी गईं

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद इरफान बुलंदशहर

अधिकारियों ने किया संवाद, विधिक अधिकारों व निःशुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी
जनपद बुलंदशहर मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को जिला कारागार, बुलंदशहर में महिला बंदियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह ने महिला बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
अधिकारियों ने बंदियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्हें उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई, जिससे वे अपने अधिकारों का बेहतर तरीके से लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर मिशन शक्ति सेल प्रभारी सुनीता मलिक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की लीगल काउंसल साक्षी शर्मा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला बंदियों को कानूनी सहायता, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला बंदियों को सशक्त बनाना, उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना एवं उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई