(बिहार ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार:-9006110466)
पचपकड़ी। श्री महाबाबा धाम सेवा ट्रस्ट के संचालकों को हाल के दिनों में मिल रही धमकी भरे संदेशों एवं फोन कॉल्स के मद्देनज़र ट्रस्ट प्रतिनिधियों ने स्थानीय थाना पचपकड़ी के थाना अध्यक्ष श्री उत्तम कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान ट्रस्ट पदाधिकारियों ने धाम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताएं विस्तार से साझा कीं। साथ ही महाबाबा धाम के समग्र विकास एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।
थाना अध्यक्ष श्री उत्तम कुमार ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि धाम की सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी तथा पुलिस प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
ट्रस्ट की ओर से थाना अध्यक्ष के सकारात्मक रुख और सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
जय श्री महाबाबा
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







