महिलाओं व बच्चियों को किया गया जागरूक

SHARE:

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह द्वारा थानाध्यक्ष महिला मधू यादव मय टीम व थानाध्यक्ष रामकोट पीयूष सिंह मय टीम के साथ महिलाओं तथा बच्चियों की सुरक्षा सशक्तिकरण व सम्मान के उदेश्य के साथ मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के द्वितीय चरण के अन्तर्गत लखनऊ पब्लिक स्कूल नवीन चैक सीतापुर में जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व पुलिस टीम द्वारा महिला सुरक्षा की दृष्टिगत स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षको की उपस्थित में स्कूल की छात्राओं को सुरक्षा व सहायता हेतु जारी हेल्प लाइन नम्बर 181, 1090,112,102,108,1076,1930 की जानकारी साइबर अपराध से रोकथाम बचाव महिला हिंसा महिला उत्पीड़न घरेलू हिंसा आदि अपराधों की रेाकथाम व उनसे सम्बन्घित कानून पर परिचर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा स्कूल के शिक्षक उपस्थित अभिभावक व छात्र छात्राओं से संवाद के माध्यम से समस्याओं व उनके निराकरण के बारे में वार्ता की गई कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा सुरक्षा के सम्बन्ध में प्रश्न भी पूछे गये जिसका टीम द्वारा उत्तर देकर जागरूक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा महिलाओं व छात्राओं को प्रोत्साहन हेतु शिक्षा व खेल के क्षेत्र में विभिन्न स्पर्धाओं से उपलब्धी हासिल करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया । महिला थाना प्रभारी मधूू यादव द्वारा उपस्थित महिलाओं बच्चियों को जागरूक किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई