केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
खेड़ाखजूरिया – खेड़ाखजुरिया में संचालित मां भवानी आजीविका समूह द्वारा संचालित गेहूं उत्पादन केंद्र का उज्जैन कलेक्टर रोशनकुमार सिंह जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान समूह संचालिका छाया चौधरी से विस्तृत जानकारी ली गई । छाया चौधरी ने जानकारी देते हो बताया कि विगत 6 वर्षों से समूह के माध्यम से गेहूं खरीदी का कार्य कर रही है । उक्त कार्य शासन के निर्देशों अनुसार नियमों अनुसार पूर्ण पारदर्शिता से कर रही हैं। अभी तक केंद्र पर 3500 क्विंटल गेहूं तोला जा चुका है । केंद्र पर उपज लेकर आने वाले किसानों के लिए पीने के पानी व छांव की पर्याप्त व्यवस्था की गई है । कलेक्टर सिंह व जिला पंचायत सीईओ कुमठ ने समूह संचालक द्वारा किए जा कार्यों की प्रशंसा करते हुए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया । इस अवसर पर महिदपुर अनुविभागी अधिकारी अजय हिंगे,जनपद सीईओ मीना झा, सरपंच शिवनारायण परिहार, उपसरपंच वीरेंद्रसिंह झाला, सचिव गिरिराजसिंह परिहार, सरवनसिंह जाधव सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन मौजूद थे ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







