हरीश सोनी जिला संपादक केसरिया हिंदुस्तान
छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अभिभावकों व विद्यालय परिवार में हर्ष
आलीराजपुर (जोबट)। बुधवार को कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें स्थानीय पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेहतर परिणामों के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया। बोर्ड परीक्षाओं में इस बार संस्था का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 97.8 प्रतिशत तो वहीं कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 94 प्रतिशत रहा। बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 83.8 प्रतिशत अंकों के साथ छात्रा पायल चौहान द्वारा विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूटी के लिए पात्रता हासिल की तो वहीं कक्षा 10वीं में सुनीता रावत 89 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही। सुनीता सहित विद्यालय की 26 छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर लैपटॉप की पात्रता हासिल की है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर जिले के आला अधिकारी, शिक्षा विभाग तथा अभिभावकों द्वारा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं की प्रशंसा कर बधाई दी गई। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्राचार्य द्वारा सभी छात्राओं को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। संस्था प्राचार्य प्रभु पंवार ने बताया कि समस्त स्टाफ एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा पाठ्यक्रम अनुसार मासिक टेस्ट, रचनात्मक गतिविधियां, माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार ब्लूप्रिंट आधारित अध्यापन कार्य किया तथा पूरी रची लेकर छात्राओं की हर जिज्ञासा और समस्या का समाधान किया गया, उसी के परिणाम स्वरूप विद्यालय की बेटियों का बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







