दैनिक केसरिया हिंदुस्तान शुजालपुर मुकेश पांचाल
शुजालपुर में आयोजित स्वागत समारोह, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
शुजालपुर। पत्रकार हितों की रक्षा के लिए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, प्रांत अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के नेतृत्व में शासन एवं प्रशासन से निरंतर संघर्ष करता रहेगा। शुजालपुर ब्लॉक के नवागत अध्यक्ष श्री कमल पुष्पद को संगठन एवं पत्रकारिता का दीर्घ अनुभव प्राप्त है। वे सक्रिय पत्रकारों में वरिष्ठतम हैं, अतः सभी साथियों से अपेक्षा है कि वे उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
उक्त विचार संभागीय अध्यक्ष श्री मनोज जैन ने नवागत ब्लॉक अध्यक्ष श्री कमल पुष्पद के सम्मान में विश्राम गृह में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान व्यक्त किए।
जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक सक्सेना (चिंटू) ने शुजालपुर में संगठन की 20 वर्षों की सक्रियता तथा श्री पुष्पद की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
संभागीय उपाध्यक्ष श्री किशोर खन्ना ने भी श्री पुष्पद की नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री पुरुषोत्तम
परवानी, श्री अमित मालवीय, श्री संतोष राजपूत, भोजराज परमार, श्री मनीष पटेल, श्री संजय गोस्वामी, श्री धर्मेंद्र परमार, श्री संतोष परमार, श्री निर्मल गोस्वामी, श्री जाकिर मंसूरी, श्री सोनू मीणाम सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक सक्सेना ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री ओम मेवाड़ा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री विनोद सक्सेना, श्री नमन प्रताप परमार, श्री वसीम खान, श्री संजय सोनी, श्री गोलू खन्ना, श्री जीवन पुष्पद, श्री चंद्रेश सेन, श्री मुकेश सेनी, श्री प्रवीण जोशी, श्री अशोक पांचाल, श्री मुकेश पंचाल, ऋषि जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







