भगवान परशुराम प्रकट उत्सव पर जावरा में आज निकलेगी भव्य वाहन रैली

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान दिनेश पौराणिक
(पूर्व संध्या पर होगा विशाल कार्यक्रम)
सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा होगा आयोजन
जावरा
नगर में आगामी 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम प्रकट उत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा आयोजन को लेकर आयोजन करता द्वारा बैठकों का दौर अंतिम समय तक चलता रहा जिसमें सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को लेकर समाज के व्यक्तियों को जवाबदारी दी गई 19 अप्रैल को भगवान का प्रकट उत्सव मनाया जाएगा जो की नगर के गोवर्धन नाथ मंदिर ठाकुर जी की हवेली पर आयोजित होगा उसके पूर्व 18 अप्रैल आज दोपहर पश्चात विशाल वाहन रैली नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेगी जो की बस स्टैंड स्थित भगत सिंह महाविद्यालय से प्रारंभ होकर प्रमुख स्थान से निकलती हुई गोवर्धन नाथ मंदिर पर इसका समापन होगा उक्त वाहन रैली में समाज के समाजजन महिला एवं पुरुष शामिल होंगे सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा दो दिवसीय आयोजन को लेकर समाज के सभी सदस्यों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में वाहन रैली में सम्मिलित होकर एकता का परिचय दें इसी श्रृंखला में दिनांक 19 अप्रैल को सुबह से ही भगवान का अभिषेक ,पूजन, हवन उसके पश्चात महा आरती और महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया है आयोजन को लेकर लगातार बैठकों का दौर अंतिम समय तक जारी रहा जिसमें विप्र समाज के सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिली

इसी क्रम में समस्त मातृशक्ति द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भगवान परशुराम प्रकट उत्सव एवं शोभायात्रा को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। उपस्थित महिलाओं ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में तय किया गया, सोशल मीडिया , दूरभाष के माध्यम से निमंत्रण देंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाई जाए , बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हो सकें।सभी वर्गों द्वारा घर घर जाकर भी निमंत्रण दिया गया हे
आयोजन समिति ने विप्र समाज के बंधुओं ,महिलाएं एवं युवाओं से अपील की कि वे इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और वाहन रैली एवं सभी कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान करें। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। नगर में सभी ओर होर्डिग्स लगाकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की जा रही हे मंदिर को फूलों से एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया हे
इस बार भी आयोजन को ऐतिहासिक और आकर्षक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई