नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकारण क़ी दिशा में ऐतिहासिक कदम -राजस्व मंत्री श्री वर्मा

SHARE:

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य पदयात्रा,हस्ताक्षर के जरिये दिया अपना समर्थन
उत्कृष्ट कार्य के लिये महिलाएं हुई सम्मानित
बलौदाबाजार, 16 अप्रैल 2026/जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित जिला पंचायत सभाकक्ष में गुरुवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नारी शक्ति शामिल होकर अपना समर्थन दिया। इस अधिनियम को लोकसभा में लाने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए स्वर्णिम अक्षरों में लिखने क़ी बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी ने महिलाओं के सम्मान एवं स्वाभिमान को सर्वोपरि रखते हुए इस अधिनियम को लागू कर रहे है। यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण क़ी दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। इस अधिनियम के लागू होने से महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा जिससे उनके राजनीति में आने के सपने पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और सर्वोच्च पद पर पहुंच रही है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्पना को पुरा करेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी ने महिलाओं के संघर्ष को समझते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लाये हैं। यह अधिनियम नारी सम्मान को बहुत ऊँचा ले जाएगा। इस अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री का आभार।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं का राजनीति में आने के सपने को साकार करेगा। परिवार से सांसद एवं विधायक बनेंगे। जिस समाज में महिला आगे रहती है वह समाज हमेशा आगे बढ़ता है। अधिवक्ता एवं समाज सेवी सोनल केशरवानी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में प्रस्तुत करने से लेकर उसके प्रावधानों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला वहीं महतारी वंदन योजना के हितग्राहियो ने भी अपने अनुभव साझा किये।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारियो एवं महिलाओं ने हस्ताक्षर के जरिये नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया। इसके साथ ही खेल, समाज सेवा, जनसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
भव्य एवं जनजागरूकता से भरपूर पदयात्रा इसके पूर्व स्थानीय पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल प्रांगण से जिला पंचायत कार्यालय तक एक भव्य पदयात्रा निकाली गई। कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा के नेतृत्व में इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करते हुए जन जागरूकता का सन्देश दिये।
इस अवसर पर पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहु,भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, सुनीता यादव,नीलम सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित थीं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment