यमुना हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन से जुड़ी है, स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी नेहा धूपिया

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। बृज क्षेत्र में यमुना सफाई की स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे एक स्थानीय स्वच्छता अभियान के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया के शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद सेवाभावी भक्त ’भागवत’ का उत्साह बढ़ाया और सफाई कार्य में जुटे स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभिनेत्री ने सफाई कार्य में लगे लोगों से बातचीत की और स्वयं आगे बढ़कर गोवर्धन के भक्त भागवत के हाथों में दस्ताने पहनाकर उन्हें सुरक्षित रूप से कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया और कई स्थानीय स्वयंसेवकों ने इसे प्रेरणादायक क्षण बताया। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि यह पहल केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नदी की स्वच्छता को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाना भी है। इस दौरान नेहा धूपिया ने कहा कि नदियों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा की यमुना हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन से जुड़ी हुई है। इसे स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यहां जो लोग लगातार सेवा कर रहे हैं, वे वास्तव में समाज के लिए प्रेरणा हैं। मैं बस उनका मनोबल बढ़ाने आई हूं। स्वयंसेवक भक्त भागवत ने कहा कि उन्हें इस कार्य में शामिल होकर गर्व महसूस होता है। उन्होंने बताया की यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि ’मुझे इस सेवा में योगदान देने का अवसर मिला। नेहा धूपिया के आने और उनके प्रोत्साहन से हमारा हौसला और बढ़ गया है। यह कार्य मेरे लिए केवल सफाई नहीं, बल्कि एक धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारी है।’ स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे सार्वजनिक व्यक्तित्वों की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण और नदी स्वच्छता अभियानों को नई ऊर्जा मिलती है और अधिक लोग इस तरह के कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित होते हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment