सीए बनना चाहते हैं आरुष शंकर,95 प्रतिशत अंक मिले

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन के दसवीं कक्षा के छात्र आरुष शंकर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परीक्षा पास की है।वह सीए बनना चाहते हैं।वह कहते हैं कि हॉस्टल में रहकर प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई करते थे, पढ़ाई करना कभी नहीं छोड़ा। वह कहते हैं कि पढ़ाई से घबराना नहीं चाहिए। आरुष बताते हैं कि पढ़ाई का समय लंबा होने के बजाय गहन होना आवश्यक है। बताया कि जितना अध्ययन करते थे, उतना मन लगाकर करते थे।
उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी है।इस सफलता का श्रेय वो अपनी मां अंजली वर्मा को देते हैं।जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया,समय समय पर उनका मार्गदर्शन भी किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment