केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
नपा सीएमओ और वार्ड पार्षद प्रमोद बन्देवार का संदेश सफलता केवल एक शुरुआत है असफल छात्र निराश न हों फिर से प्रयास करें”
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव द्वारा संचालित पंडित रविशंकर शुक्ल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और नगर का गौरव बढ़ाया है!
मेधावी छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन:- परीक्षा परिणामों के अनुसार, कक्षा 12वीं (कला संकाय) में वार्ड नंबर 8 निवासी छात्र विशाल मालवीय (पिता श्री हजारीलाल मालवीय) ने 78% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया इसी तरह 12वीं (विज्ञान संकाय) में वार्ड नंबर 9 के मुख्तार सिद्दीकी (पिता श्री आसिफ सिद्दीकी) ने 71% अंक और 12वीं (वाणिज्य संकाय) में पंकज पवार (पिता श्री सेवाराम पवार) ने 74% अंक लेकर अपनी-अपनी शाखाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं में कुमारी अंसरा (पिता मुशर्रफ़ खान) ने 75% अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया।घर पहुँचकर पार्षद प्रमोद बन्देवार ने बढ़ाया उत्साह:- सफलता की खबर मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भारी उत्साह देखा गया। वार्ड 8 के पार्षद और नगर पालिका उपाध्यक्ष सोनिया कुमरे ने अन्य पार्षद राजेंद्र सूर्यवंशी भाजपा युवा नेता विपिन बिंदवारी कमलेश मसराम अमन सोनी संतोष बन्देवार के साथ मेधावी छात्र विशाल मालवीय के घर पहुँचकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पार्षद ने छात्रों पर पुष्प वर्षा की और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। परिजनों ने भी अपने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।प्राचार्य ने दी बधाई:- इस शानदार उपलब्धि पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं शाला प्राचार्य श्रीमती नेहा धुर्वे ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि परिषद द्वारा संचालित इस विद्यालय के बच्चों ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है!
पार्षद प्रमोद बन्देवार का वक्तव्य:- आज हमारे विद्यालय और नगर के बच्चों ने जो परिणाम हासिल किया है, वह गर्व की बात है। विशाल मालवीय मुख्तार सिद्दीकी, पंकज पवार और अंसरा जैसे होनहारों ने साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। मैं सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और उनके माता-पिता को बधाई देता हूँ।
असफल विद्यार्थियों को दिया हौसला :-पार्षद बन्देवार ने उन विद्यार्थियों के लिए भी विशेष बात कही जो इस बार सफल नहीं हो सके। उन्होंने कह “जो विद्यार्थी किसी कारणवश अनुत्तीर्ण हुए हैं या कम अंक लाए हैं, उन्हें निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। एक परीक्षा का परिणाम आपके जीवन का फैसला नहीं कर सकता। असफलता हमें यह सिखाती है कि सफलता के लिए प्रयास पूरे मन से नहीं हुआ था। आप दुगनी ऊर्जा के साथ फिर से तैयारी में जुटें पूरी नगर पालिका परिषद और हम आपके साथ खड़े हैं। हार न मानें अगली बार सफलता निश्चित ही आपके कदम चूमेगी शिक्षक गण मे से सोनल भट्टाचार्य अजहर खान पावेल सिंह महेंद्र डेहरिया प्रदीप सोनी सुश्री परवीन बानो श्रीमती शीतल साहू श्रीमती कल्पना सोनी श्रीमती दीपा साहू श्रीमती सविता सोनी श्रीमती अर्चना वाइकर आनंद सिंग सहित समस्त स्टाफ ने बधाई प्रेषित की
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







