हरियाली का संदेश पेड़ पौधों का संरक्षण अजय ऐरन अग्रवाल

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान जांजगीर-चांपा

चांपा बढ़ते जलवायु परिवर्तन और वैश्विक तापन के प्रभावों के बीच पर्यावरण संरक्षण आज सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है ऐसे समय में चांपा के बरपाली चौक स्टेशन रोड स्थित डागा कॉलोनी निवासी अजय ऐरन अग्रवाल अपने घर परिसर में पेड़- पौधों का संरक्षण कर हरियाली का प्रेरक संदेश दे रहे हैं।रोशन लाल हार्डवेयर स्टोर्स से जुड़े अजय ऐरन अग्रवाल ने अपने घर को हरे -भरे पौधों से सजाकर एक छोटा सा प्राकृतिक वातावरण तैयार किया है उनके इस प्रयास से न केवल आसपास का वातावरण शुद्ध हो रहा है बल्कि लोगों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है वे नियमित रूप से पेड़ पौधों की देखभाल सिंचाई और संरक्षण करते हैं जिससे पौधे स्वस्थ और विकसित बने रहते हैं।अजय ऐरन अग्रवाल का मानना है कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है यदि हर व्यक्ति अपने घर या आसपास कुछ पौधे लगाए और उनका संरक्षण करें तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बड़ी मदद मिल सकती है।उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह भी अपने घरों मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए और उनकी देखभाल करें इससे न केवल प्रदूषण कम होगा बल्कि आने वाली पीढियां को भी स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा।उनका यह प्रयास समाज के लिए एक प्रेरणा है जो दर्शाता है कि छोटे-छोटे कदम भी बड़े बदलाव ला सकते हैं पेड़ पौधे अवश्य लगाए संरक्षण करें !!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई