कांकेर। पैराडाइज सीबीएसई स्कूल का कक्षा 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें विद्यालय का परिणाम उत्कृष्ट रहा। इस वर्ष विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
कक्षा 10वीं में इस्मीत कौर (93.2%), षष्ठी नेताम (91.8%), मीनाक्षी साहू (91%), और आर्पिता सिंह (90%) ने उच्च अंक प्राप्त कर टॉप रैंक हासिल की। इन विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता, विद्यालय एवं शिक्षकों का नाम रोशन किया।
अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में कृतिका हजरा और लक्ष्य नेताम (82.6%), करिश्मा नागवानी (75.6%), मुकुद साहू (74%), शिवांगी मरकाम (76.4%), पाखी शर्मा (69.8%), आर्यन नायक (67%), गौसिया फातिमा (66.8%), रितेश कुमार (61%), दीप्ति मण्डावी (60.2%), पदमाक्षी नेताम (56.4%), जयदीपदत्त मानिपुरी (54.8%) और राशि वर्मा (59.8%) ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्राचार्य रश्मि रजक ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने पालकों एवं कक्षा 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को आगामी कक्षा 11वीं के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, पैराडाइज स्कूल विद्यार्थियों को बहुमूल्य रत्नों के समान मानता है और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। यहां पाठ्यक्रम के साथ-साथ कला, कौशल और खेलकूद के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाता है। अनुभवी एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का पूरा अवसर मिलता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य रश्मि रजक, कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार ढाके, एम भुबनेश्वरी, ऐश्वर्या साहू तथा वरिष्ठ शिक्षक प्रीति झा, रूबी खान, पवित्र बढ़ाई, रचना शर्मा, टाकेश्वर साहू, अवतार सिंह, पेंकटेश पटेल सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







