दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान जिला ब्यूरो मुकेश कुमार, सुपौल,
छातापुर थाना परिसर में गुवार को त्रिवेणीगंज के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बेठक आयोजित की गई। इस बैठक में बुधवार को हुए उपद्रव, बस अड्डा अग्निकांड और ‘पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की गरई।बैठक में एसडीपीओ विभाष कुमार, बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता,प्रभारी सीओ राकेश कुमार और थानाध्यक्ष प्रमोद झा सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।एसडीएम अभिषेक कुमार ने बैठक में स्वीकार किया कि बुधवार को उपद्रव कर रही भीड़ को नियंत्रित नहीं किया जा सका, जिससे प्रशासनिक क्षमता पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने जोर दिया कि शांति व्यवस्था बनाए रखना समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है।
एसडीएम ने चेतावनी दी कि कानून को अपनेहाथ में लेनेवालोंके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने या लाइव करने वालों को भी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है और दोषियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी रहेगा।
एसडीएम ने बताया कि घटना मेंनशे के आदी कुछ युवकों की संलिप्तता की सूचना मिली है। उन्होंने पुलिस को स्मैक कारोबार पर सख्ती बरतने और लगातार छापेमारी करने के निर्देश दिए। दमकल व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि त्रिवेणीगंज अनुमंडल में केवल तीन दमकल वाहन उपलब्ध हैं, जिससे दरस्थ इलाकों में पहुंचने में स्वाभाविक रूप से समय लगता है।
एसडीपीओ विभाष कुमार ने घटना को शर्मनाक और चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस के इकबाल पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीपीओ ने भरोसा दिलाया कि निर्दोष लोगों को फंसाया नहीं जाएगा, लेकिन दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
बैठक में मौजूद शालीग्राम पांडेय, रुनंदन पासवान, गौरीशंकर भगत, मकसूद मसन, प्रमोद कुमार यादव, इंद्रानंद पाठक और दीपक बख्शी सहित अन्य लोगों ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने मांग की कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाए, लेकिन निर्दोषों को परेशान न किया जाए।
लोगोंनेक्षेत्र में बढ़ते स्मैक कारोबार को लूट, छिनतई और ‘चोरी जैसी घटनाओं का मुख्य कारण बताया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से स्मैक की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने की मांग की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







