दैनिक केसरिया हिंदुस्तान न्यूज़ / सुरेन्द्र बघेल
रायगढ़ – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन विस्तार के तहत खुशाल पटेल को सूपा मंडल का किसान मोर्चा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति क्षेत्र में किसानों के प्रति उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई है।
अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खुशाल पटेल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। मेरा मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और किसान हितैषी नीतियों को अंतिम छोर के किसान तक पहुँचाना होगा।”
उनकी इस उपलब्धि पर ग्राम गोर्रा और सूपा मंडल के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







