झाबुआ में निजी अस्पतालों के बायोमेडिकल वेस्ट पर सवाल: नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर प्रश्न।

SHARE:

जावेद खान झाबुआ

✍️। जावेद खान।झाबुआ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में निजी अस्पतालों द्वारा उत्पन्न बायोमेडिकल कचरे को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है।लोगो का आरोप है कि निजी हॉस्पिटल्स का खतरनाक मेडिकल वेस्ट नगर पालिका के सामान्य कचरा वाहनों के माध्यम से उठाया जा रहा है। इस तरह की लापरवाही न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है।
जानकारी के अनुसार, बायोमेडिकल वेस्ट जैसे इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन, सुइयां, खून से सने कपड़े और अन्य संक्रमित सामग्री को विशेष प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाना आवश्यक होता है। इसके लिए सरकार द्वारा अलग से अधिकृत एजेंसियां और व्यवस्थाएं निर्धारित की गई हैं। इसके बावजूद, झाबुआ में इन नियमों की अनदेखी कर सामान्य कचरा वाहनों में इस प्रकार का कचरा मिलाकर ले जाया जा रहा है।

बताने वाले बताते हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्य लंबे समय से जारी है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। सबसे ज्यादा सवाल नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं, जिन पर “मूकदर्शक” बने रहने के आरोप लग रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, बायोमेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निपटान न होने पर संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इससे सफाई कर्मचारियों, कचरा उठाने वाले कर्मचारियों और आम जनता में गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं। यह स्थिति सीधे तौर पर स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।
इस पूरे मामले में अब निगाहें *नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट* पर टिकी हुई हैं। उम्मीद की जा रही है कि वे इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और शहर में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
जनता और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मुद्दे पर कितनी गंभीरता दिखाता है और झाबुआ शहर को इस संभावित स्वास्थ्य संकट से कैसे बचाता है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment