दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अंबाह। मुरैना । क्षेत्र के कोतवाल डैम के पास एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एमके गांधी पब्लिक स्कूल के छात्र ऋतिक डंडोतिया ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक ऋतिक, शिक्षा विभाग में पदस्थ बाबू शैलेन्द्र डंडोतिया का पुत्र बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में असफल होने को कारण बताया जा रहा है, हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मुरैना भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







