हिंदुस्तान केसरिया संवाददाता गरौठा धर्मजीत यादव
ककरवई झांसी ग्राम पंचायत बरमाईन में लगभग दो माह से वन विभाग चौकी एवं रंधीर सिंह परिहार के मकान के पास डीपी खराब होने से भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एक और उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का कहना है की अगर डीपी या ट्रांसफॉर्म गर्मी के मौसम में खराब होता है तो 24 घंटे में बदल दिया जाएगा लेकिन थाना ककरवई क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरमाईन में दो माह बीत जाने के बावजूद भी कोई कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है सबसे ज्यादा दिक्कत गर्मियों में पानी की समस्या होती है लाइट ना आने के कारण उपभोक्ता बूंद बूंद पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं कनेक्शन धारक गुरुचरन सिंह, हरेंद्र सिंह परिहार, रंधीर सिंह, सुरेंद्र पांचाल, महेश पांचाल, कृपाल यादव, प्यारेलाल, तिजई यादव, पुखन प्रजापति, सुखदेव यादव, झल्लू, तुलसीराम, शिवचरण सिंह, द्वारा बताया गया की कई बार शिकायत 1076,1912, पर शिकायत की लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं निकला हम कनेक्शन धारकों के या तो कनेक्शन काट दिए जाएं या फिर नई डीपी रखकर हमारी लाइट सुचारू रूप से चालू की जाये जिससे हम लोगों को गर्मी के मौसम में राहत मिल सके
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







