प्राधिकरण की योजनाओं हेतू 72.89 करोड़ का बजट स्वीकृत

SHARE:

बांदा विकास प्राधिकरण की 74वीं बोर्ड बैठक आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल/अध्यक्ष, की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्राधिकरण द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए ₹7624.00 लाख (₹76.24 करोड़) की संभावित आय का लक्ष्य निर्धारित किया गया तथा प्राधिकरण की योजनाओं एवं अन्य कार्यों के संचालन हेतु ₹7289.00 लाख (₹72.89 करोड़) का बजट स्वीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त शहर के विकास हेतु अवस्थापना निधि में ₹650.00 लाख का बजट भी अनुमोदित किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्राधिकरण की योजनाओं के लिए लागू आदर्श कास्टिंग गाइडलाइन को भी लागू किया गया है। गत दो वर्षों में आवासीय योजनाओं में भूखंडों की लागत में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए कास्ट एस्केलेशन इंडेक्स के आधार पर दरों में संशोधन किया गया है, जबकि व्यावसायिक, होटल एवं स्कूल श्रेणी के भूखंडों की दरें यथावत रखी गई हैं। साथ ही, प्राधिकरण की योजनाओं में डिफॉल्टर आवंटियों को एकमुश्त समाधान योजना (OTS) का लाभ प्रदान करने हेतु प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
प्राधिकरण द्वारा विकसित मुख्यमंत्री शहरी विस्तार योजना (ग्राम महोखर), बांदा का पंजीकरण RERA में कराया जा चुका है। उक्त योजना में भूखंडों के आवंटन हेतु लॉटरी प्रणाली अपनाए जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे नगर के आम नागरिकों को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से भूखंड प्राप्त हो सकेंगे।
अवस्थापना निधि के अंतर्गत नगर के इंदिरा नगर गेट-2 एवं ऑक्सीजन पार्क के सामने स्थित स्थलों पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही, नगर के विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों को भी अनुमोदन प्रदान किया गया है।
इसके अतिरिक्त, ग्राम महोखर स्थित मुख्यमंत्री शहरी विस्तार योजना के अंतर्गत कृषि भूमि के भूमि उपयोग को आवासीय उपयोग में परिवर्तित करने की अनुमति प्रदान की गई है।
उक्त बैठक में जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष, अपर आयुक्त (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सचिव, मुख्य लेखाधिकारी, अभियंता एवं प्राधिकरण के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment