नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत विकास खंड पूरनपुर के सभागार में नारी शक्ति सम्मेलन हुआ आयोजित।

SHARE:

जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियमअभियान के तहत पूरनपुर विधानसभा का नारी शक्ति सम्मेलन पूरनपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ दलजीत कौर रही I
दलजीत कौर ने कहा कि पहले की सरकारों ने हमेशा महिलाओं को हाशिए पर रखकर काम किया लेकिन जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है तब से लगातार महिलाओं को केंद्र बिंदु मानकर सभी योजनाएं लागू की गई हैं इसके सबसे बड़ा उदाहरण प्रधानमंत्री आवास योजना में घर की महिला को लाभार्थी बनाना और राशन कार्ड में महिलाओं को मुखिया बनाना है I
पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख मानसी सिंह ने कहा भारत में जब जब नारियों को नेतृत्व करने का अवसर मिला है तब तब नारियों ने भारत का मस्तक रानी लक्ष्मीबाई की तरह ऊंचा किया है I
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सृष्टि गुप्ता , संगीता सिंघल , सपना चौहान ने प्रमुखता से प्रतिभाग किया I

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment