दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीप शफीक खान मीडिया प्रभारी
सिवनी धनौरा थावरी में मनरेगा बना भ्रष्टाचार का अड्डा सरपंच-सचिव सहायक सचिव की जुगलबंदी ने सरकारी खजाने में लगाई सेंध
सिवनी जनपद पंचायत धनौरा की ग्राम पंचायत खमरिया ग्राम थावरी मनरेगा की अजब ओर गजब कहानी सामने नजर आई लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से आज एक ऐसी कड़वी हकीकत निकलकर सामने आ रही है जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी जनपद पंचायत धनौरा की ग्राम पंचायत खमरिया थावरी में विकास के नाम पर विनाश का खेल खेला जा रहा है यहाँ मनरेगा योजना पसीने की कमाई का जरिया नहीं बल्कि रसूखदारों की अवैध कमाई का एटीएम बन चुकी है जमीन पर सन्नाटा मास्टर रोल में शोर
खमरिया पंचायत में जादूगरी का ऐसा खेल चल रहा है कि मज़दूर अपने घरों में सो रहे हैं लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में उनके हाथ फावड़े चला रहे हैं जागरूक नागरिकों ने इस फर्जीवाड़े का कच्चा चिट्ठा खोलते हुए बताया कि अदृश्य मज़दूर कागजों पर सैकड़ों मज़दूर पसीना बहा रहे हैं लेकिन कार्यस्थल पर सन्नाटा पसरा है फर्जी हाजिरी का खेल जो लोग शहर में नहीं हैं या जो घर बैठे हैं उनके नाम पर फर्जी मस्टरोल भरकर सरकार की आँखों में धूल झोंकी जा रही है हक़ पर डकैती असली जरूरतमंद मज़दूर काम के लिए दर-दर भटक रहे हैं और अपनों को उपकृत करने का खेल जारी है भ्रष्टाचार की ‘त्रिमूर्ति’ आई निशाने पर ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि इस पूरे सिंडिकेट को पंचायत के तीन मुख्य स्तंभ संचालित कर रहे हैं आरोपों के घेरे में हैं तारा बाई उईके (सरपंच राकेश कुमार डहरिया सचिव गुलाब सिंह राय रोजगार सहायक खमरिया से लेकर थावरी तक भ्रष्टाचार की दीमक सिस्टम को खोखला कर रही है शासन का पैसा जनता के विकास के लिए है न कि इन जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों की तिजोरियां भरने के लिए आक्रोशित ग्रामीण प्रशासन की चुप्पी पर खड़े हुए तीखे सवाल इस पूरे मामले ने अब जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है क्या अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहे इस खेल की उन्हें भनक तक नहीं क्या मॉनिटरिंग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है भ्रष्टाचार की इस बहती गंगा में और कितने बड़े मगरमच्छ शामिल हैं अब आर-पार की जंग जनता ने खोला मोर्चा क्षेत्र की जनता अब चुप बैठने वाली नहीं है। ग्रामीणों ने एक स्वर में मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच तत्काल शुरू हो फर्जी तरीके से निकाले गए पाई-पाई की वसूली दोषियों से की जाए भ्रष्टाचार की इस त्रिमूर्ति को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर जेल भेजा जाए चेतावनी अगर वक्त रहते इन सफेदपोश लुटेरों पर लगाम नहीं कसी गई तो वह दिन दूर नहीं जब मनरेगा जैसी जन कल्याणकारी योजना सिर्फ इतिहास के पन्नों और भ्रष्टाचार की फाइलों में दफन होकर रह जाएगी
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







