जिला -धार से सरिता पाटीदार
स्कूल संचालक डॉक्टर निर्मल कुमार पाटीदार ने बधाई देकर छात्रा का हौसला बढ़ाया।
मनावर ( निप्र):–ब्राइट पब्लिक स्कूल कुक्षी की पूर्व होनहार छात्रा एवं श्री दिलीपसिंह परिहार एवं श्रीमती नीता परिहार की सुपुत्री “मेघना परिहार” ने कठिन परिश्रम और लगन से MBBS की डिग्री सफलतापूर्वक प्राप्त कर परिवार, स्कूल, और समाज का नाम गौरवान्वित किया है।उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है। हम सभी डॉ मेघना के उज्ज्वल भविष्य और समाज सेवा के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
आप एक सफल डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करें। उनकी प्रारंभिक शिक्षा ब्राइट पब्लिक स्कूल कुक्षी में हुई थी।
डॉ. मेघना परिहार की इस उपलब्धि पर स्कूल के संचालक डॉ निर्मल कुमार पाटीदार, कमलेश परसाई, श्रीमती पुष्पा पाटीदार, श्रीमती मीनाक्षी परसाई एवं प्राचार्य हितेंद्र पाटीदार तथा स्कूल स्टॉफ ने बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







