हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
महिलाओं ने पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग
फोटो
भरुआ सुमेरपुर। स्मार्ट मीटर से परेशान महिलाओं ने पावर हाउस पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। उपखंड अधिकारी के न मिलने पर अवर अभियंता का घेराव कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिससे काफी देर तक माहौल गरम बना रहा। स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में बदलाने के आश्वासन पर महिलाएं वापस गई।
कस्बे में स्मार्ट विद्युत मीटरों को लेकर गरीब और मजदूर वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिला। वार्ड छह के महिलाओं ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण को संबोधित प्रार्थना पत्र देने के लिए पावर हाउस पहुंची। एसडीओ के न मिलने पर महिलाओं ने अवर अभियंता को ज्ञापन दिया। उनका कहना है कि रोज कमाने-खाने वाले परिवार समय पर रिचार्ज न करा पाने के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाते हैं। स्मार्ट मीटर में बैलेंस समाप्त होते ही तुरंत बिजली कट जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। आरोप लगाया कि नेटवर्क व तकनीकी खामियों के चलते रिचार्ज के बाद भी कई बार बिजली बहाल नहीं हो पाती। अचानक बिजली कटने से घरों में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। पहले जहां पुराने मीटरों में बिल भुगतान की सुविधा आसान थी, वहीं अब यह व्यवस्था उनके लिए मुसीबत बन गई है। पीड़ितों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि गरीब उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। इस मौके पर लक्ष्मी, सुदामा,अंजू,शोभा,कल्ली, प्रतिमा,शान्ति सहित बड़ी संख्या महिलाएं मौजूद रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







