दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुकेश चौधरी
शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 15 अप्रैल बुधबार को कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ,जिसमें विकासखंड पिछोर के शासकीय हाई स्कूल नांद का परीक्षा परिणाम 100% रहा यह परीक्षा परिणाम विगत 3 वर्षों से विकासखंड पिछोर में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम मेंअव्वल स्थान प्राप्त कर रहा है, इसी के तहत इस वर्ष भी शासकीय हाई स्कूल नांद का परीक्षा परिणाम 100% रहा है, छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीण जनों में हर्ष का माहौल व्याप्त है,इस अवसर पर सरपंच महोदय द्वारा प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्राचार्य अनिल श्रीवास्तव के द्वारा इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों एवं विद्यालय में पदस्थ शिक्षक मनदीप तिवारी श्रीमती रश्मि वर्मा, मोहन भदोरिया, उमा भारती गुप्ता एवं समस्त स्टाफ को दिया , विद्यालय परिवार द्वारा छात्रों एवं उनके पालकों को मिठाई खिलाकर इस खुशी की माहौल में चार-चांद लगाने का कार्य किया, शासकीय हाई स्कूल नांद की इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद गुप्ता एवं संकुल प्राचार्य विजय राम लोधी द्वारा विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं प्राचार्य, एवं छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







