सीहोर में भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदलने की मांग

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। जिले में बढ़ती भीषण गरर्मी और तापमान में लगातार वृद्धि को देखते हुए शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव की मांग उठने लगी है। इस संबंध में प्रांतीय शिक्षक संघ, जिला सीहोर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन में बताया गया है कि नवीन शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुका है। वर्तमान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।मौसम विभाग ने तापमान वृद्धि एवं लू चलने की आशंका जताई है।जिससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या भी गंभीर होती जा रही है।
संघ ने मांग की है कि विद्यालयों का संचालन समय प्रातः 7:30 बजे से किया जाए, ताकि तेज गर्मी से बचाव हो सके। इससे विद्यार्थियों की उपस्थिति में भी सुधार होगा और अभिभावकों के साथ समन्वय बनाने में सुविधा मिलेगी।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रदेश के कई जिलों में पहले ही स्कूलों का समय प्रातःकालीन किया जा चुका है। अतः सीहोर जिले में भी विद्यार्थियों के हित में शीघ्र निर्णय लिया जाए।प्रांतीय शिक्षक संघ जिला सीहोर ने प्रशासन से जल्द से जल्द सकारात्क निर्णय लेने की अपील की है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना, प्रांतीय मीडिया प्रभारी प्रदीप नागिया, नरेश गुर्जर, चंदर वर्मा, यशपाल राठौर,कमल वर्मा, माधव यादव,राघवेंद्र मालवीय, लक्ष्मण बैरागी,आत्माराम बामनिया, जगदीश प्रसाद दुबे ,विनोद गुप्ता, बलराम मालवीय,राजेंद्र परमार, आशीष शर्मा, ओमप्रकाश मालवीय, हेमंत मालवीय,अर्जुन सिंह,बी पी वर्मा,आदि शिक्षक मौजूद थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई