गेंहूँ खरीदी केन्द्रों मे मूलभूत सुविधाए सभी जगह सुदृण सुनिश्चित हो, किसानों को किसी तरह की असुविधा ना हो -कलेक्टर श्री यादव

SHARE:

राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
कलेक्टर ने समन्ना खरीदी केन्द्र का लिया जायजा
किसानों का किया सम्मान और अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 दमोह – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज गेंहूँ खरीदी केन्द्र समन्ना पहुँचे। उन्होंने यहां मौजूद किसानों से चर्चा की और यहां मौजूद किसानों का फूल माला और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। किसानों से चर्चा की, स्लॉट बुकिंग के सबंध में जानकारी ली और मौजूद अधिकारियों को इस सबंध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम दमोह सौरभ गंधर्व और डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य अधिकारी रचना प्रजापति विशेष रूप से मौजूद रही।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा गेंहूँ खरीदी केन्द्रों मे मूलभूत सुविधाए सभी जगह सुदृण सुनिश्चित हो, किसानों को किसी तरह की असुविधा ना हो, यहां मौजूद सर्वेयर से चर्चा की और परिचय पत्र धारण करने तथा खरीदी निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप हो सुनिश्चित किया जाये। आज समन्ना खरीदी केन्द्र में 23 किसानों स्लॉट बुकिंग हैं, यहां पर 3-4 किसान मौजूद रहे जिनसे कलेक्टर श्री यादव ने चर्चा की और कहा कि अपना अनाज लाए किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य अधिकारी रचना प्रजापति ने खरीदी केन्द्रों और परिवहन भण्डारण आदि के सबंध में जानकारी दी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई