श्योपुर, स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरी हिंदुस्तान 15 अप्रैल 2026
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रट सभाकक्ष में आयोजित सडक सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने कहा कि नवीन रेलवे स्टेशन बर्धा तथा मेडिकल कॉलेज जाटखेडा तक ऑटो के लिए नवीन रूट निर्धारित किये जायें। उन्होंने शहरी क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से चंबल दाहिनी मुख्य नहर पर रेलिंग लगाये जाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिये।
बैठक में एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, एसडीओपी राजीव गुप्ता, जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना कुशवाह, यातायात प्रभारी संजय राजपूत, नायब तहसीलदार टीएल लकडा सहित पीडब्ल्यूडी, एनएच, एमपीआरडीसी, विधुत, नगरपालिका आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये जाने के उद्देश्य से विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श करते हुए पुराने बस स्टैण्ड में ऑटो स्टैण्ड बनाने, जयस्तभ पर ऑटो स्टैण्ड को व्यवस्थित करने तथा आवश्यकतानुसार नये ऑटो रूट निर्धारित किये जाने के संबंध में निर्णय लिये गये। इसके साथ ही नाबालिग वाहन चालको पर कार्यवाही करने के संबंध में भी निर्णय लिया गया। गोरस से शिवपुरी मार्ग के निर्माण के दौरान घुमाव वाले स्थानों पर नवीन तकनीकी अपनाते हुए रोलर रैलिंग लगाये जाने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश एमपीआरडीसी के अधिकारियों को दिये गये। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना कुशवाह ने बताया कि परिवहन कार्यालय के माध्यम से 16 किलोमीटर के रेडियस में ऑटो के परमिट जारी किये जाते है, इस एरिया में नवीन रूट बनाये जाने के लिए कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार एनएच अधिकारियों ने बताया कि सिटी एरिया में शेष कार्य पूर्ण कराने के लिए 18 अप्रैल से कार्य शुरू कराया जायेगा तथा 15 दिवस में सभी कार्य पूर्ण करने के प्रयास किये जायेगे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







