दैनिक केसरिया हिंदुस्तान कमल कुमार जैन मंदसौर जिला ब्यूरो चीफ
जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक संपन्न
मंदसौर 15 अप्रैल 2026/ जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक बैठक के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनु प्रिया विनीत यादव, एडिशनल सीईओ सहित समिति सदस्य, जिलाधिकारी मौजूद थे।
बैठक के दौरान अध्यक्षा ने सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि परियोजना अंतर्गत जो भी पाइपलाइन टूटी-फूटी या खराब स्थिति में है, उसे निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से ठीक किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई ठेकेदार मरम्मत कार्य में लापरवाही करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही पंचायत स्तर पर जिम्मेदार व्यक्ति का नाम एवं मोबाइल नंबर सार्वजनिक रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसान आवश्यकता पड़ने पर तुरंत संपर्क कर सकें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं से संबंधित समस्याओं का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में शामगढ़-सुवासरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के विस्तारीकरण पर भी चर्चा की गई।
जल जीवन मिशन अंतर्गत क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को शीघ्र सुधारने तथा सड़कों की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए गए। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आने देने पर विशेष जोर दिया गया।
एमपीआरडीसी विभाग को सड़कों पर पेचवर्क कार्य तत्काल प्रारंभ करने तथा स्वीकृत नवीन सड़कों के निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को क्षतिग्रस्त शाला भवनों की जानकारी उपलब्ध कराने एवं तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ जन शिक्षक एवं बीआरसी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग को पीएचसी एवं सीएचसी में पर्याप्त चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सोनोग्राफी सेवाओं हेतु रेडियोलॉजिस्ट की मांग भेजने तथा एंबुलेंस की सूची ड्राइवर सहित उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







