स्मार्ट मीटर के विरोध में जनता का प्रदर्शन:बिजली बिल में बढ़ोतरी पर राया बिजली घर पर हंगामा

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी
राया विद्युत उपखंड कार्यालय पर बुधवार को युवाओं ने स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पुरुष और महिला बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी और समाजसेवी नीतेश पाठक का आरोप है कि विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। उनका कहना है कि पहले जहां सामान्य बिल आता था, वहीं अब एक महीने का बिल 6 से 8 हजार रुपये तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि भोली भाली जनता को लूटा जा रहा है और गरीब परिवारों का शोषण किया जा रहा है वही मीटर लगाते समय विभाग ने कम बिल आने का आश्वासन दिया था, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है।अभिषेक शर्मा ने बताया कि जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात में अंधेरे में रहने के बावजूद भारी-भरकम बिल थमाए जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वही आक्रोशित जनता बिजली घर के बाहर ही धरने पर बैठ गईं और विरोध प्रदर्शन जारी रखा और विद्युत उपखंड कार्यालय को खुलने नहीं दिया गया।। मौके पर कस्बा प्रभारी उज्जवल शर्मा मयफोर्स के साथ पहुंच गए वही उपखंड अधिकारी के आने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे स्मार्ट मीटर उखाड़ने और उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान अभिषेक शर्मा, विकास चौधरी, भोलू रावत, सरवन अहमद, शुभम अग्रवाल,श्यामवीर सिंह, रंजीत शर्मा, अर्पित चौधरी, रिहान अली, पुनीत चौबे, फैजल खान, मयूर शर्मा, रवि सैनी, अंजनी देवी, राधा देवी, माधुरी शर्मा, सहित भारी मात्रा मैं लोग उपस्थित थे

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई