संवाददाता विपिन पटेल तेंदूखेड़ा
स्वास्थ्य कर्मियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
तेंदूखेड़ा सोमवार की रात्रि में लगभग साढ़े दस बजे डिंडोरी जिले की एक आदिवासी महिला ने यात्री बस में बच्चे को जन्म दिया। बच्चे और महिला दोनों स्वस्थ हैं। हमारे प्रतिनिधि को मिली जानकारी के अनुसार भोपाल से डिंडोरी जाने वाली यात्री बस से प्रसव पीड़ित महिला रैवती उइके अपने देवर और भावी के साथ डिंडोरी जिला जा रही थी कि अचानक बस में पीड़ा हुई और कुछ ही मिनट में डिलेवरी हो गई।बस चालक ने तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने जाकर बस खड़ी की और डाक्टर दामोदर को वस्तुस्थिति बताई डाक्टर ने तत्काल स्टाप नर्सो को स्ट्रेचर लेकर महिला और बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र में सिप्ट कर आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराते हुए दोनों को भर्ती किया।जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला का पति और महिला दोनों अपने अन्य परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मजदूरी का काम किया करती है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







