धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
जिले में गुमशुदा/अपहृत बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में सतत रूप से “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी गंजबासौदा शहर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर प्रभावी कार्रवाई की गई।फरियादी द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने संबंधी रिपोर्ट थाना गंजबासौदा शहर में दर्ज कराई गई। जिस पर अपराध क्रमांक 258/2026 धारा 137(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा सतत पतारसी एवं तकनीकी/भौतिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर नाबालिग बालिका को मुंबई (महाराष्ट्र) से सकुशल दस्तयाब किया गया। तत्पश्चात बालिका के माननीय न्यायालय में कथन कराए जाकर उसे विधिवत परिजनों के सुपुर्द किया गया।उक्त सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक संजय वेदिया, उप निरीक्षक राधेश्याम यादव, आरक्षक शिवम परिहार, आरक्षक अखिलेश राजावत एवं महिला आरक्षक शिवानी मिश्रा की विशेष भूमिका रही।ऑपरेशन मुस्कान” के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत विदिशा पुलिस द्वारा वर्ष 2025–2026 में अब तक 399 से अधिक गुमशुदा/अपहृत बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलवाया जा चुका है।विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी गुमशुदगी की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें, जिससे समय रहते त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







