बेरमा के किसान पुत्र की अनोखी पहल, 11 जोड़ों का निजी खर्च से सामूहिक विवाह कराने का लिया जिम्मा

SHARE:

मैहर जिले के ग्राम बेरमा टमाटर मंडी से एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल सामने आई है। जहां एक किसान पुत्र ने अपनी मेहनत की कमाई से जरूरतमंद परिवारों के लिए सामूहिक विवाह का जिम्मा उठाया है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहां लोग अपने निजी दायित्वों तक सीमित रह जाते हैं, वहीं यह पहल समाज सेवा और मानवता की मिसाल बनकर उभर रही है
किसान अशोक साहू बने गरीबों का सहारा
ग्राम बेरमा के किसान पुत्र अशोक साहू ने 11 सर्व समाज के वर-वधू जोड़ों का विवाह अपने निजी खर्च से कराने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि वह अपनी खेती से कुछ पैसे बचाकर इस नेक कार्य करने की ठानी हैं। अशोक साहू का कहना है कि उन्होंने खुद गरीबी के कठिन दौर का सामना किया है। और अपने विवाह के समय आई परेशानियों को करीब से महसूस किया है। उसी समय उन्होंने संकल्प लिया था कि जब भी वह सक्षम होंगे, हर वर्ष जरूरतमंद जोड़ों का विवाह कराएंगे।
*नवविवाहित जोड़ों को मिलेंगे आवश्यक उपहार*
इस सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों को सिर्फ विवाह ही नहीं, बल्कि उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए जरूरी घरेलू सामान भी दिया जाएगा। इनमें कूलर,पंखा,पलंग रजाई गद्दा ,पानी की टंकी,बर्तन अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री इस पहल का उद्देश्य है। कि गरीब परिवारों के नवविवाहित जोड़े अपने जीवन की शुरुआत सम्मान और सुविधा के साथ कर सकें।
*21 अप्रैल को होगा सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन*
विवाह का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को टमाटर मंडी, बेरमा (NH-30 किनारे), जिला मैहर में किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
इस आयोजन में आधुनिक सुविधाओं के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। आकर्षक मंडप सजावट जयमाला कार्यक्रम
आर्केस्ट्रा और सांस्कृतिक आयोजन,सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी है।
*अब तक 3 जोड़ों ने कराया पंजीयन*
इस पहल के तहत अभी तक 3 जोड़ों ने अपना नाम दर्ज कराया है, जबकि अन्य इच्छुक परिवार भी लगातार संपर्क कर रहे हैं। आयोजक को उम्मीद है कि जल्द ही 11 जोड़ों का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
अशोक साहू ने सर्व समाज से की अपील
अशोक साहू ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर है और वे अपने बच्चों का विवाह नहीं कर पा रहे हैं, वे इस सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं समाज सेवा की मिसाल यह पहल न सिर्फ जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सामूहिकता का संदेश भी दे रही है। ऐसे प्रयास दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनते हैं कि यदि इच्छाशक्ति हो, तो सीमित संसाधनों में भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई