आज हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सोहना विधानसभा की अनाज मंडी पहुंचे जहां पर सैकड़ों की तादाद में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं सोहना क्षेत्र के किसानों ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी का फूलों का गुलदस्ता देकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया। चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी के साथ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज विधायक आफताब अहमद,सुखबीर कटारिया, गुरुग्राम ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष वर्धन यादव, गुरुग्राम कांग्रेस शहरी अध्यक्ष पंकज डावर,महेश घोड़ारोप,मार्केट कमेटी सोहना के पूर्व चेयरमैन मोहन लाल सैनी,एडवोकेट हरिओम सिंह छोकर,मार्केट कमेटी सोहना के पूर्व चेयरमैन शैलेश खटाना,मनीष खटाना, कुलदीप गुज्जर,कुलराज कटारिया मुकेश शर्मा रज्जू चेयरमैन ,सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक गणमान्य एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी ने किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी एवं सरकार एवं अधिकारियों से किसानों को समस्याएं जल्द से जल्द सुलझाने की अपील की। चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की किसान हरियाणा की आत्मा है और हरियाणा सरकार मूक बनकर ना तो उनकी समस्याओं पर ध्यान दे रही है और ना ही उन्हें सुलझाने का प्रयास कर रही है हरियाणा एक कृषि प्रधान प्रदेश है मै हरियाणा प्रदेश की सरकार से मांग करता हु कि हरियाणा सरकार जल्द से जल्द किसानों को परेशानी को दूर करे। इसके पश्चात चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज जी के सोहना स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर जलपान ग्रहण किया। इस अवसर पर ठाकुर दास शर्मा, अशोक उल्लवास,राजकुमार उल्लवास,अमृत सिंह बागड़ी,लवली अग्रवाल,अशोक रोहिल्ला,अनिल कोकी, राकेश शर्मा, कैप्टन श्री शीशपाल रुहेला,सरपंच बीर सिंह, गुरु देव सिंह बागड़ी,महावीर बोहरा,अशोक रोहिल्ला, विकास गुप्ता,अनुज गुप्ता,नंदू पूर्व पार्षद,नरेंद्र नंबरदार सिलानी,तेजपाल नंबरदार लाखुवास, एडवोकेट सूबे सिंह,अरुण शर्मा, रमेश घोड़ारोप, रण सिंह नंगली,मोहन सैनी,ज्ञानचंद, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







