सिधौली-सीतापुर। थाना कमलापुर के नेवादा गांव के पास शारदा सहायक (नहर फटजाने) की पटरी कट जाने से क्षेत्र के कमोबेश एक सैकड़ा किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। नहर की पटरी फटने के कारण गन्ना और उड़द की कमोबेश सौ बीघा से अधिक कृषि भूमि जलमग्न हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही किसानों ने नहर विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पटरी को दुरुस्त कराया। हालांकि तब तक बड़ी मात्रा में फसल पानी में डूब चुकी थी, जिससे किसानों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
गलत ऑपरेशन के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।
सिधौली-सीतापुर/ ग्राम मऊ स्थित हिन्द अस्पताल में हरिहरपुर थाना संदना क्षेत्र की वृद्ध महिला के कथित गलत ऑपरेशन के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। शिकायतकर्ता पुष्पेंद्र ने आई इंडिया को बताया कि हिंद अस्पताल प्रशासन उन पर नाजायज समझौता करने का दबाव बना रहा है।
पुष्पेंद्र के अनुसार, मामले की जांच के लिए प्रशासनिक टीम पहुंच चुकी है, लेकिन यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे इस पूरे प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। उन्होंने कहा कि परिवार किसी भी कीमत पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई चाहता है।
गौरतलब है कि मामले में जिलाधिकारी द्वारा तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर 13 अप्रैल की शाम तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो के बाद मामला और भी गंभीर होता जा रहा है। परिजनों के आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जबकि प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया गया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







