अपना घर आश्रम बूढ़पुर में वांछित फाउंडेशन दिल्ली ने प्रभुजियों संग मनाया तीज उत्सव

SHARE:

अपना घर आश्रम बूढ़पुर में वांछित फाउंडेशन दिल्ली ने प्रभुजियों संग मनाया तीज उत्सव
नई दिल्ली, 10 अगस्त। वांछित फाउंडेशन दिल्ली की टीम द्वारा अपना घर आश्रम, बूढ़पुर में आश्रम के प्रभुजियों के साथ प्रेम, सेवा और आत्मीयता से तीज उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने प्रभुजियों को मेहंदी लगाई और उन्हें जलपान कराया।
तीज उत्सव के दौरान आश्रम में खुशी और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सावन के गीतों पर प्रभुजियों के साथ फाउंडेशन की टीम भी झूमती नजर आई। गीत-संगीत और हंसी-खुशी के बीच सभी ने एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान प्रभुजियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।
कार्यक्रम में वांछित फाउंडेशन की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. सुनीता मेहरोत्रा के साथ शशिबाला, मीना यादव, सुदेश एवं खुशी ने सहभागिता की और सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने कहा, “त्योहार केवल रस्मों तक सीमित नहीं होने चाहिए। जब हम अपनी खुशियां उन लोगों के साथ बांटते हैं, जिन्हें स्नेह और अपनेपन की जरूरत है, तभी त्योहार की खुशी वास्तव में सार्थक होती है।”
उन्होंने कहा कि वांछित फाउंडेशन दिल्ली का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद, बुजुर्ग और वंचित लोगों के साथ खड़े होकर उन्हें सम्मान, अपनापन और खुशियां देना है। संस्था आगे भी सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य निरंतर करती रहेगी।
शशि, मीना और सुदेश ने कहा कि हमें समय समय पर ऐसे आयोजन करते रहने चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान मेहंदी, जलपान, सावन के गीत और सामूहिक उल्लास ने पूरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया। अंत में फाउंडेशन की टीम ने सभी प्रभुजियों के स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
— वांछित फाउंडेशन दिल्ली
सेवा • सम्मान • संवेदना

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई