घटिया सामग्री से पुल निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

SHARE:

संवादाता दिलीप बिरला

भूलगांव में लाखन बाबा से मोगावा रोड तक बन रहे पीडब्ल्यूडी मार्ग पर नदी के पुल निर्माण में अनियमितता का आरोप
सनावद । भूलगांव में लाखन बाबा से मोगावा रोड तक बन रहे पीडब्ल्यूडी मार्ग पर नदी के पुल निर्माण कार्य में घटिया सामग्री उपयोग किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण में निर्धारित बालू रेत की जगह चूरी का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें धूल और मिट्टी की मात्रा अधिक है। इसके अलावा गिट्टी की गुणवत्ता भी खराब बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य मंसूर हुसैन एंड संस खरगोन द्वारा किया जा रहा है। गांव के लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को इस संबंध में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि निम्न सामग्री की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है, जिससे पुल की मजबूती और भविष्य में उसकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण स्थल की जानकारी अधिकारियों को मौके की स्थिति से अवगत कराया गया था, लेकिन कही बार मौखिक बताया गया फिर भी कार्य में कोई सुधार दिखाई नहीं दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और सामग्री के नमूने लेकर प्रयोगशाला परीक्षण कराया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं की गई तो पुल निर्माण में भारी अनियमितता हो सकती है, जिसका खामियाजा आने वाले वर्षों में क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर संबधित ठेकदार पर कार्रवाई करने की मांग की है।
जिम्मेदार बोले
एस डी ओ चंद्रसिंग पाडवी पी डब्ल्यू डी ने बताया कि में अपने सब इंजिनियर को भेज के दिखवाता हु।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई