रतलाम कलेक्टर ने तहसीलदार व नायब तहसीलदार फेरबदल किया

SHARE:

दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
आलोट
सात तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को रीलीव करने के बाद कलेक्टर मिशा सिंह ने जिले के राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए जिले के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के नए पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। मंगलवार को जारी आदेश के तहत जिले में 15 राजस्व अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार कुलभूषण शर्मा को सैलाना से स्थानांतरित कर रतलाम शहर एवं पश्चिमी भाग रतलाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रभारी तहसीलदार मनीष जैन को बाजना से सैलाना एवं टप्पा शिवगढ़ भेजा गया है। तहसीलदार पंकज पवैया को आलोट से जावरा तथा वंदना किराड़े को रावटी से आलोट पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार वानगड़ को पिपलौदा से बाजना भेजा गया है। खरगोन जिले से स्थानांतरित होकर आए स्नेहलता चौहान को रावटी तथा महेंद्रसिंह डांगी को टप्पा नामली की जिम्मेदारी दी गई है।
नायब तहसीलदार पिंकी साठे को रतलाम पूर्वी भाग से पिपलौदा, आशीष उपाध्याय को नामली से रतलाम पूर्वी भाग, श्रद्धा त्रिवेदी को कालूखेड़ा से बड़ावदा तथा भगवानसिंह ठाकुर को बड़ावदा से टप्पा डोढर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा प्राची गायकवाड को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट रतलाम (ग्रामीण) से टप्पा कालूखेड़ा, मेहमूद अली शाह को नजूल शाखा से टप्पा मुंडी तथा पदोन्नति के बाद करमचंद डोडियार को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट रतलाम (ग्रामीण) एवं सुरेश कृष्णमने को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जावरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि तहसीलदार प्रतिभा भाबर अपने वर्तमान दायित्वों के साथ टप्पा बिलपांक का अतिरिक्त कार्य भी देखेंगी। वहीं मेहमूद अली शाह नई पदस्थापना के साथ-साथ नजूल शाखा एवं तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन का कार्य भी संभालेंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment