तेज रफ्तार बोलेरो ने ली बछिया की जान, ग्रामीणों में रोष

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

पानी पीकर घर लौट रही थी बछिया, टक्कर इतनी तेज कि मौके पर ही मौत; पुलिस ने चालक पर दर्ज किया मामला
अंबाह। महुआ थाना क्षेत्र के रूअर पैड़ा गांव में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही बोलेरो ने एक वर्षीय बछिया को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। सूचना पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रूअर पैड़ा निवासी गौरव सिंह बैस (23) ने महुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई कि रविवार सुबह करीब 8:30 बजे उसकी गाय की एक वर्षीय बछिया पानी पीकर घर लौट रही थी। इसी दौरान बोलेरो क्रमांक एमपी-07-सीएच-2976 का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया तथा बछिया को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बछिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से निकल गया।फरियादी की शिकायत पर महुआ थाना पुलिस ने संबंधित चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने गांव की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और नियमित पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment